AMF WEBSITE PRELOADER

अभिप्राय मिडिया फाउंडेशन के चेयरमैन फाउंडर श्री अभिज्ञान आशीष मिश्रा द्वारा मदर्स डे दी शुभकामनायें

Abhigyan Ashish Mishra 2 min read
अभिप्राय मिडिया फाउंडेशन के चेयरमैन फाउंडर श्री अभिज्ञान आशीष मिश्रा द्वारा मदर्स डे दी शुभकामनायें

माँ हमारे जीवन का एक सबसे अहम हिसा होती है जिसकी सबसे बढ़ी खुसी हम होते है हमारे बारे में और हमारे देखभाल में ही अपना पूरा जीवन बिता देती है बिना किसी उम्मीद के.... तो चलिए इस वर्ष कुछ खास तरीके से मदर्स डे को मनाये अपने माँ के लिए लेकिन इससे पहले ये जानते है की मदर्स डे क्यों मनाया जाता है ? और इसी दिन क्यों मदर्स डे मनाया जाता है ?
क्यों मनाया जाता है मदर्स डे ?
माँ एक ऐसा शब्द है जिससे सुनते ही हमारे मन में ममता का भाव उठता है हर महिला अपने जीवन में माँ का सुख का अनुभव करना चाहती है। और हर बच्चा अपने माँ के स्नेह का आनंद लेना चाहता है माँ अपने बच्चे की निस्वर्थ्य भाव से अपने बच्चो को स्नेह करती है चाहे बच्चा कितना ही बड़ा क्यों न हो जाएँ उसका अपने बच्चे के प्रति स्नेह कम नहीं होता है।
मदर्स डे मानाने के पीछे माँ के स्नेह,प्यार,बलिदान और उसकी प्रशंसा तथा अपने बच्चो के प्रति निहित कृतज्ञता को व्यक्त करने के लिए दुनिया भर में हर वर्ष मदर्स डे मनाया जाता है। माँ के स्नेह के बदले उन्हें कुछ दिया तो नहीं जा सकता है लेकिन अपने प्यार को जताने के लिए अपनी माँ को कार्ड ,फुल ,गिफ्ट जैसे उपहार के साथ मदर्स डे कों मनाया जाता है।
मदर डे की शुरुवात अमेरिका की एक सामाजिक कार्यकर्ता एन जार्विस द्वारा किया गया था। एन जार्विस अपने माँ को बहुत प्यार करती थी 1905 में जब उनके माँ का निधन हुआ तब उन्होंने अपनी माँ के स्नेह को देखते हुए वे चाहती थी की सभी माँओ के सम्मान में मदर्स डे मनाया जाये और इस दिन नेशनल हॉलीडे हो।
वे चाहती थी के सभी लोग जो अपने माँ को प्यार करते है वे अपने माँ के प्रति प्यार और कृतज्ञता के लिए एक दिन चाहती थी। 1914 में राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने हर वर्ष मई के दुसरे सप्ताह में मदर्स डे मनाने वाले एक प्रस्ताव में हस्ताक्षर किया जिसे कई देशो ने अपनाया तो इस तरह हर वर्ष मदर्स दे मानाने की शुरवात हुई।
मर्दस डे का इंतजार हर व्यक्ति बेसब्री से करता है सभी लोग इस दिन को अपने माँ के लिए कुछ खास करने के लिए बहुत ही रोमांचित और उत्साहित होते है। ''अभिप्राय मिडिया फाउंडेशन चेयरमैन फाउंडर श्री अभिज्ञान आशीष मिश्रा" अपनी माँ के प्यार कों याद कर भावुक होकर देश और दुनिया की हर उस माँ कों प्रणाम कर याद करते हैं और कहते हैं जो माँ अपने बच्चों कों जिंदिगी भर प्यार से निहारती हैं दुलारती हैं वे बच्चे कभी भी माँ कों दुख और कष्ट देते हैं उन्हें खुद माँ बाप बनने पर एहसास जरूर होता हैं। सभी माँओ कों प्रणाम और आज मदर्स डे पर अभिप्राय मिडिया फाउंडेशन की तरफ से शुभकामनायें।

  • #sdjid